फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुग्राम ने रेवाड़ी को एक विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- नमन जैन की जुझारू पारी से गुरुग्राम ने हासिल किए चार अंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में गुरुग्राम ने रेवाड़ी को एक विकेट से हराकर चार अंक हासिल किए। चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी में खेले गए मुकाबले में रेवाड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 149 रन बनाए। जवाब में गुरुग्राम ने नौ विकेट खोकर 44.2 ओवर में 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
रेवाड़ी के लिए चिरायु राव ने 34 और गौतम यादव ने 30 रन बनाए। गुरुग्राम की ओर से आरव सहगल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य करहाना, आरव जेफ और प्रियांशु ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नमन जैन ने 38 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अभिराज वशिष्ठ ने 23, विहान शर्मा ने 22 और प्रत्युष सिंह ने 19 रन बनाए। रेवाड़ी की ओर से विनीत राजेश शर्मा ने चार विकेट लिए, जबकि ध्रुव यादव और अंशुल यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। चिरायु राव को एक विकेट मिला। गुरुग्राम ने एक विकेट से जीत दर्ज कर चार अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें