फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम क्रिकेट क्लब ने 19 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विजेता टीम गुरुग्राम क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी। प्रशिक्षक - फोटो : Archive
विज्ञापन
गुरुग्राम। नई दिल्ली के द एरिना क्रिकेट मैदान पर बुधवार को गुरुग्राम क्रिकेट क्लब और विजय दहिया क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें गुरुग्राम क्रिकेट क्लब ने विजय दहिया क्रिकेट अकादमी को 19 रन से हरा दिया। विजय दहिया अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम क्रिकेट क्लब ने 35.2 ओवर में 207 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव दीक्षित ने 34 गेंदों में 62 रन की तेज पारी खेली। उनके अलावा बेली ने 35 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। गेंदबाजी में संतोष, आदित्य और रितिक को 2-2 सफलताएं मिली। 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजय दहिया अकादमी की टीम 31.5 ओवर में 188 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में अभिनव दीक्षित ने 62 रन बनाए, जबकि दिशांक ने 44 रन जोड़े। गुरुग्राम क्रिकेट क्लब की ओर से योगेश्वर वत्स ने 4 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैनव मिश्रा, प्रियंशु, कार्तिक एनके और हरेन यादव ने एक-एक विकेट निकालकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें