फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोहतक घटना पर गुरुग्राम बस डिपो के कर्मचारियों ने दी प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
गुरुग्राम बस डिपो के रोडवेज कर्मचारियों की आपातकालीन बैठक।वि.
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोहतक बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बस चालक के साथ हुई मारपीट को लेकर गुरुग्राम बस डिपो के रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष देखा गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, दिल्ली डिपो की बस रोहतक बस स्टैंड के बाहर पहुंची तो एक कार चालक ने साइड को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि खुद को एसपी का रीडर बताने वाले कार चालक ने बस में चढ़कर चालक के साथ मारपीट की और बाद में उसी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। घटना के विरोध में रोहतक डिपो में कर्मचारियों ने बुधवार सुबह चक्का जाम कर नारेबाजी की, जिसका असर अन्य डिपो पर भी पड़ा। गुरुग्राम बस डिपो ने आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा की।




हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन के राज्य प्रधान पवन सहारण, महासचिव चंद्रभान सोलंकी, राज्य अध्यक्ष संजय गुलाटी, डिपो प्रधान रविंद्र हुड्डा और डिपो सचिव सहदेव ढुल सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज किया जाएगा। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा रोडवेज कर्मचारी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें