फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बाइक पर नंबर प्लेट नहीं तो समझो खतरा!: देखते ही सक्रिय हो जाता था मैनेजर, मिनटों में ले जाता था उड़ाकर

Fri, 27 Nov 2026 04:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली नई बाइकें चुराने वाले राजस्थान के डीग जिले के गढ़ी गांव निवासी काला उर्फ मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टर चाबी से बाइक स्टार्ट कर चोरी करता था। पुलिस ने उससे छह बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में पांच अन्य वारदात कबूलने की बात सामने आई है। राजस्थान और हरियाणा में उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट की बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मेवात इलाके में डींग जिले के गढ़ी गांव से करीब 150 किलोमीटर दूर आकर आरोपी मैनेजर गुरुग्राम में बाइकें चुराता था। खास बात ये है कि आरोपी उन नई बाइकों को निशाना बनाता था, जिन पर नंबर प्लेट नहीं होती थी। ऐसी बाइक ढूंढकर आरोपी मास्टर चाबी से उसे स्टॉर्ट कर चुरा ले जाता था। पुलिस टीम ने आरोपी 32 साल के काला उर्फ मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की कुल छह बाइकें आरोपी से बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कबूल किया गुनाह
उद्योग विहार थाना में 20 नवंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दी। इसमें बताया कि 18 नवंबर की रात को डूंडाहेड़ा गांव से इसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली। उद्योग विहार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने मामले में जांच करते हुए 23 नवंबर को आरोपी काला उर्फ मैनेजर को डूंडाहेड़ा गांव के हनुमान चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में इसने बाइक चोरी की पांच अन्य वारदात कबूल की।
विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा में 16 मामले दर्ज
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से गुरुग्राम आता था। यहां ऐसी नई बाइकों को निशाना बनाता था, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी होती थी। फिर आरोपी मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके बाइक को चोरी करता था। आरोपी के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट समेत 16 मामले राजस्थान और हरियाणा में दर्ज मिले हैं।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से चोरी की छह बाइकें बरामद हो गई हैं। रिमांड खत्म होने पर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें