फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पार्टनर ने ही की नईम की हत्या, चाकू से वार कर घोंटा गला; साझेदारी में मूंगफली बेचता था, आरोपी पकड़ा

Fri, 27 Nov 2026 12:53 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

बबलू और मृतक नईम पिछले 4-5 वर्षों से गुरुग्राम में साझेदारी में मूंगफली बेचता था का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कहासुनी हुई और जिसके बाद बबलू ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाना इलाके में मूंगफली विक्रेता नईम की हत्या उसके ही पार्टनर 21 साल के बबलू ने रुपये लेन-देन विवाद में की थी। बबलू यूपी के बदायूं के गांव बेहटा गोसाई का रहने वाला है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया कि बबलू और मृतक नईम पिछले 4-5 वर्षों से गुरुग्राम में साझेदारी में मूंगफली बेचता था का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी विवाद के चलते आठ नवंबर को सेक्टर-63ए, कादरपुर टी-पॉइंट के पास बनी झुग्गियों में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी बबलू ने मृतक नईम पर चाकू से वार किया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने पहने हुए कपड़े जला दिए और मृतक के शव को पास स्थित पुराने पानी के टैंक में मिट्टी खोदकर दबा दिया और ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी बबलू को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। उसे पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वारदात में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद किया जाना है।

ये मामला सेक्टर-65 थाना में 11 नवंबर को सामने आया था। नईम के लापता होने की शिकायत उसके भाई ने पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई नईम (उम्र करीब 25 वर्ष) गुरुग्राम में मूंगफली बेचने का काम करता था। आठ नवंबर की शाम वह बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जर लेने दिल्ली जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में सेक्टर-50, गुरुग्राम में एक मोबाइल फोन मिलने की सूचना पर शिकायतकर्ता ने वहां जाकर फोन प्राप्त किया, जो उसके भाई का था। सेक्टर-65 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आस-पास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 22 नवंबर को सेक्टर-63ए, कादरपुर टी-पॉइंट के पास खाली खेतों में बने एक पुराने पानी के टैंक के पास जमीन में दबा हुआ नईम का शव बरामद किया गया। मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें