दिवाली के एक दिन बाद आज मंगलवार की सुबह दिल्ली ही नहीं पूरा एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। अधिकांश निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 'रेड जोन' में दर्ज किया गया, जो नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण का हाल
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे तक दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बवाना, जहां एक्यूआई 423 था, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 407 और वजीरपुर में एक्यूआई 408 शामिल रहा। इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में रहा, जो अत्यंत हानिकारक है।
इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 358, अशोक विहार में एक्यूआई 389, बुराड़ी क्रॉसिंग पर एक्यूआई 399, चांदनी चौक में एक्यूआई 350, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर एक्यूआई 302, आईटीओ पर एक्यूआई 342, लोधी रोड पर एक्यूआई 322, मुंडका में एक्यूआई 366, नजफगढ़ में एक्यूआई 336, नरेला में एक्यूआई 358, पटपड़गंज में एक्यूआई 342 और पंजाबी बाग में एक्यूआई 376 दर्ज किया है।