फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गुड़गांव ने नूंह को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में गुड़गांव ने नूंह को वीजेडी पद्धति के तहत पांच विकेट से शिकस्त दी। रोहतक स्थित चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुड़गांव के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने संतुलित प्रदर्शन कर टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नूंह की टीम 48.2 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। नूंह की ओर से मोहम्मद सुहेल ने 45 रन बनाए। मोइन खान ने 26, मोहम्मद वसीम ने 22 और राहुल ने 21 रन का योगदान दिया। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुड़गांव की टीम ने संयमित शुरुआत की। मुकाबले के दौरान मौसम के कारण वीजेडी प्रणाली लागू की गई। गुड़गांव ने 32.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर वीजेडी नियम के तहत जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुड़गांव की जीत में सलामी बल्लेबाज विभोर गौर ने 50 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। मोक्ष मुद्गिल ने 41 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि हितेश सरौत ने 25 और अभिराज वशिष्ठ ने 15 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। नूंह की ओर से इंजमामुल हक ने 6.5 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। शोएब अख्तर ने एक विकेट हासिल किया, लेकिन अन्य गेंदबाज गुड़गांव के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें