फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिविल लाइन में जमीन धंसी, वाहन एक लेन से गुजरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह भरे पानी को निकालने के लिए नई लाइन डाली जा रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से पुलिस लाइन, पटौदी चौक, फ्रेंड्स काॅलोनी में भरे पानी को निकालने के लिए सिविल लाइन से नई लाइन डाली जा रही है। ठेकेदार की लापरवाही का असर यह है कि बृहस्पतिवार की रात को सिविल लाइन में हुए काम के स्थान पर जमीन धंस गई है। दलदल बना हुआ है जिसके कारण वहां से वाहन एक लेन में गुजर रहे हैं।
नगर निगम गुरुग्राम की 30 जून तक काम समाप्त करने की तारीख तय की गई है। इसके चलते मोर चौक से लेकर राजीव चौक तक लाइन डाली जा रही है। उपायुक्त आवास से पहले इस लाइन को देर रात जोड़ा गया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने मौके का निरीक्षण कर उसे ठीक करने का आदेश दिया है। इस लाइन के जुड़ने से पुलिस लाइन, पटौदी चौक, फ्रेंड्स काॅलोनी में भरे पानी को निकाला जाएगा। इससे जलभराव के हालात खत्म होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चिन्हित जलभराव संभावित बिंदुओं का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था, नालों की सफाई तथा मानसून तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को निर्देश दिए कि सभी जल निकासी मार्गों को पूरी तरह साफ रखा जाए तथा वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध समय रहते करने को आदेश दिया है। अधिकारियों ने तालाब के पुनर्जीवन, डी-वाटरिंग एवं जलधारण क्षमता बढ़ाने से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तालाब से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें