फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहली पत्नी के भाइयों ने दूसरी से शादी करने जा रहे दूल्हे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली पत्नी के भाईयों ने दूसरी से शादी करने जा रहे दूल्हे को पीटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से शादी करने जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी के भाईयों ने बारात ले जाते समय हमला कर बुरी तरह से पीट दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। खबर लिखे जाने तक पुलिस को मामले की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पिनगवां थानाक्षेत्र के गांव डाडौला निवासी आदिल पुत्र रहमान की पहली शादी पटाकपुर पुन्हाना की सुमैया के साथ हुई थी। पहली पत्नी से अनबन हो गई तो उसे इसने छोड़ दिया। जिस पर पत्नी ने अपने पति के खिलाफ करीब चार माह पहले पुन्हाना शहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया, जिसमें आदिल जेल गया था। अभी मामला अदालत में विचाराधीन है। शुक्रवार को आदिल नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव सूड़ाका की लड़की से दूसरी शादी करने के लिए बारात लेकर जा रहा था। बारात की अन्य गाड़ियां सूडाका पहुंच गई थी, जबकि दूल्हे की गाड़ी शिकरावा से मोहम्मदपुर रोड पर थी, तभी पहली पत्नी के भाई व अन्य परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। जिसे बुरी तरह से पीटा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसने मौके पर पहुंचकर आदिल को आरोपियों से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें