ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित पार्क की हालत खराब
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बढ़ती लापरवाही की वजह से ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित पार्क में लगे पेड़-पौधे सूखने लगे हैं। पार्क में पानी की आपूर्ति बंद है। इसके साथ ही वॉकिंग ट्रैक भी जगह-जगह से टूटा है, जिन पर चलते समय गिरने का डर रहता है।
स्थानीय निवासी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई और देखभाल न होने के कारण पार्क की हरियाली खत्म होती जा रही है। कई जगहों पर घास पूरी तरह गायब हो चुकी है। इससे पार्क के कई हिस्सों में खाली और सूखापन है, जिससे सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि शाम के समय पार्क में अंधेरा और असुरक्षा का माहौल रहता है, क्योंकि लाइटिंग भी ठीक से काम नहीं कर रही। लोगों ने प्राधिकरण से जल्द से जल्द पार्क की मरम्मत और नियमित रखरखाव शुरू कराने की मांग की है, ताकि यह सार्वजनिक सुविधा दोबारा उपयोग योग्य बन सके।