फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-21, 22 और 23 की ग्रीन बेल्ट की होगी मरम्मत, लगेगी फेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लाहेड़ा गांव से आनंद फार्म और रेजांगला चौक से मुल्लाहेड़ा कट तक कराया जाएगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-21, 22 और 23 की ग्रीन बेल्ट की सीमा दीवार और फेंसिंग की मरम्मत एवं निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत मुल्लाहेड़ा गांव से आनंद फार्म की ओर जाने वाले मार्ग और रेजांगला चौक से मुल्लाहेड़ा कट तक की ग्रीन बेल्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार सेक्टर-21, 22 और 23 सड़क की दोनों ओर ग्रीन बेल्ट है। कई जगहों पर इसकी बाउंड्री वाल टूट गई है। ऐसे में इसे ठीक कराया जाएगा। योजना के तहत क्षतिग्रस्त ईंट और स्टील के काम को हटाने के साथ मिट्टी भराई, नई ईंट व स्टील का काम, प्राइमिंग और पेंटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा के लिए कंसर्टिना कॉइल फेंसिंग भी लगाई जाएगी। इस काम से ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण से बचाव में भी मदद मिलेगी। इस पर करीब 2.01 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि कार्य अलाट होने के बाद आठ माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें