फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीन बेल्ट को कराया अतिक्रमण मुक्त, अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम और डीटीपी की टीम ने बांस गांव में की कार्रवाई
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने बांस गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाई गई मार्केट और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच के बाद निगम ने कार्रवाई की योजना बनाई और बुधवार को टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। साथ ही अवैध रूप से बनाई गई दुकानों और अन्य निर्माणों को भी तोड़ा गया। पूरी कार्रवाई डीटीपी आर एस बाठ की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे निर्माणों की पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण न करें और सरकारी जमीन पर कब्जा करने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारी डीटीपी राजेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें