फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक दाखिला : आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 20 से 25 प्रतिशत हुए दाखिले, बाहर के कॉलेजों का रुख कर रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सभी 10 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। बीते हफ्ते पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होनी है। फीस जमा कराने के लिए चार से सात जुलाई तक का समय दिया जाएगा। यदि इस दौरान किसी का नाम नहीं आ पाता है तो घबराएं नहीं। बची हुए सीटों के लिए 9 जुलाई को काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। विद्यार्थी उसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार कॉलेज प्रशासन की मानें तो अधिकतर विद्यार्थी जिले से बाहर के कॉलेजों का रुख कर रहे हैं। इस वजह से अब तक मात्र 20 से 25 प्रतिशत सीटें भरी हैं। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महाविद्यालय में कुल 2640 सीटें हैं, जिसमें 993 सीटों पर दाखिला हो चुका है। सबसे अधिक दाखिले बीकॉम में आए हैं। उसके बाद बीए में 640 सीटों पर 248 दाखिले हो चुके हैं। पहली मेरिट लिस्ट के तहत सेक्टर-14 स्थित महाविद्यालय में बीकॉम विषय की पहली मेरिट सूची 97 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो कि इस वर्ष जिले में किसी भी कोर्स के लिए सबसे अधिक कट-ऑफ रही। वहीं, द्रोणाचार्य कॉलेज के बायोटेक कोर्स में 96.6 प्रतिशत कट-ऑफ के साथ दूसरा स्थान रहा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दाखिला लेते समय कोई परेशानी होती है तो कॉलेज में हेल्प डेस्क पर जाकर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें