फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे : पंकज डावर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार में गुरुग्राम की जनता पिछले 11 साल से ठगी जा रही है। पिछले कई साल से भाजपा सरकार और उनके मंत्री गुरुग्राम में जलभराव की समस्या खत्म करने के दावे करते आ रहे हैं। तीसरी बार सरकार बनने के बाद भी यहां सरकार के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अब एक बार फिर से भाजपा के मंत्री ने शहर में जलभराव का दौरा करके कह दिया है कि अगले मानसून तक जलभराव का स्थायी समाधान किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस बात पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

पंकज डावर ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा की सरकार ने पूरे शहर को खोखला कर दिया है। जगह-जगह अंडरपास बनाए हैं, मगर ये अंडरपास बरसात के पानी में डूबे नजर आते हैं। काफी गहरा पानी इन अंडरपास में जमा होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ये अंडरपास नहीं, बल्कि मौत के कुएं बना दिए हैं। इनमें भरे बरसाती पानी में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम में भाजपा के मंत्री द्वारा शहर में जलभराव वाले स्थानों का दौरा करके अब अगले मानसून तक जलभराव के समाधान की बात कह दी। इस मानसून से पहले सब कुछ ठीक करने के अधिकारियों को आदेश दिए थे। डावर ने कहा कि समस्या के समाधान को साल-दर-साल टाला जा रहा है। गुरुग्राम को आखिर सरकार कौन सा विकास दे रही है, जिसकी जनता सराहना करे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें