फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनता को गुमराह न करे, किसानों की बात सुने

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव चौक के पास किसान आंदोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम द्वारा दिए जा रहे धरने पर किसानों व अन्य संगठन के लोगों ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि संसद के सामने जंतर-मंतर पर भी चल रही किसान संसद में किसानों ने तीनों काले कानूनों का कच्चा चिट्ठा खोला। पूर्व सरपंच बीर सिंह ने कहा कि सरकार ने तीनों काले कानूनों से पूंजीपतियों को बड़े बिचौलियों की भूमिका दी है।
विज्ञापन

उन्होंने नेे कहा कि पूंजीपति उत्पादक किसान से सस्ते में अनाज खरीदेगा और उसको स्टॉक करके बाद में उपभोक्ता को महंगे दामों पर बेचेगा इससे महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया में किसान संसद में तीनों काले कानूनों में बहस पर बोल रहे किसानों को सुना जा रहा है। सरकार जनता को गुमराह करने की बजाए किसानों की बात सुनें और तीनों काले कानूनों को रद्द कर दें तथा एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठने वालों में देविका सिवाच, जयप्रकाश, बलवान सिंह, नवनीत, कुलदीप, कमांडेंट सत्यवीर सिंह, मनीष, फूल कुमार, योगेश्वर, मनोज सहित काफी संख्या में किसान व अन्य संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें