फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओपीटी को रद्द करे सरकार : नर्सिंग ऑफिसर्स

विज्ञापन
सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर्स ने काले बिल्ले लगाकर एमओपीटी के खिलाफ ने जताई न
विज्ञापन
दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाकर किया काम, सुबह से रात तक ड्यूटी पर विरोध जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार के प्रति विरोध बढ़ता जा रहा है। नर्सिंग ऑफिसर्स का काले बिल्ले लगाकर विरोध बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 समेत सभी पीएचसी, सीएचसी में तैनात नर्सिंग ऑफिसर्स ने सुबह की शिफ्ट से लेकर रात की ड्यूटी तक काले बिल्ले लगाकर काम किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि यह मॉडल ट्रांसफर पॉलिसी नहीं, बल्कि टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी है। इस पॉलिसी को तुरंत रद्द किया जाए।

पॉलिसी को बताया अव्यवहारिक
नर्सिंग ऑफिसर्स का आरोप है कि सरकार द्वारा लागू की गई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी अव्यवहारिक है। इस पॉलिसी के तहत महिला स्टाफ को उसके गृह जिले से 100 से 200 किलोमीटर दूर भेजा जाएगा। इससे उनके परिवार और बच्चों की परवरिश पर असर पड़ रहा है। नर्सिंग ऑफिसर्स की मनमाने ट्रांसफर से अस्पतालों की व्यवस्था और चरमरा जाएगी, जिसका सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा। नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि नर्सिंग एक इमरजेंसी सेवा है। ऑफिसर्स मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते, इसलिए हम हड़ताल पर न जाकर काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। अभी दो दिन काले बिल्ले लगाकर विरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 से 7 अक्तूबरतक दो घंटे की करेंगे सांकेतिक हड़ताल
अगर सरकार इस पॉलिसी को रद्द नहीं करते है, तो 5, 6 व 7 अक्तूबर को दो घंटे सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो प्रदेश स्तर पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें