फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 25 करोड़ की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमणमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध झुग्गियां, दो कबाड़ गोदाम और कई अवैध बोरवेल तोड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने भूमि माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और गुरुग्राम पुलिस के साथ संयुक्त अतिक्रमण अभियान चलाया। गुरुग्राम के सेक्टर-63 में लगभग 0.5 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। यह भूमि उल्लावास और कादरपुर गांवों के पास स्थित है और इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है। लंबे समय से यहां अवैध कब्जा था, जिसे प्रशासन ने हटा दिया। कादरपुर रोड पर बिरला नाव्या कम्युनिटी सेंटर स्थित अपराधी गांव कादरपुर निवासी नितेश उर्फ बंदर की अवैध संपत्ति को चिन्हित किया था।



इस स्थल पर करीब 50 अवैध झुग्गियां, दो कबाड़ गोदाम और कई अवैध बोरवेल बने हुए थे। आरोप है कि इन बोरवेल का उपयोग कादरपुर के स्थानीय माफिया संचालक नितेश अवैध पानी सप्लाई चलाने में किया जा रहा था। जांच में आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई, जिसमें छीना-झपटी और वसूली जैसे मामलों में कम से कम पांच एफआईआर दर्ज हैं। उसके पास अवैध हथियार होने की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीएमडीए के डीटीपी (एनफोर्समेंट) आरएस बाठ के निरीक्षण के बाद रणनीति बनाकर कार्रवाई की गई। लगभग 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती में सभी अवैध ढांचे ध्वस्त कर दिए गए। अब इस भूमि को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने की योजना है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी पर मारपीट, छीना-झपटी, अपहरण और जबरन वसूली के साथ ही अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें