फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गैंगस्टर के गुर्गों से सरकारी जमीन कब्जामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर कौशल गिरोह में शामिल हैं दोनों अपराधी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी। जिला नगर योजनाकार विभाग और सीआईए ब्रांच-31 की टीम ने हुड्डा सेक्टर-1 में आधा एकड़ जमीन को दो माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया। माफियाओं ने दोनों तरफ गेट लगाकर फार्म हाऊस बनाया था। विभाग ने गेट और खंभों को जेसीबी से तुड़वा दिया।

जिला नोडल अधिकारी आरएस बाट ने बताया कि पटौदी में दो माफियाओं मोनू और प्रदीप पारले ने हुड्डा की आधा एकड़ जमीन पर पेड़-पौधे लगाकर फार्म हाऊस बनाया था। मोनू पर विभिन्न धाराओं के तहत 21 एफआईआर दर्ज हैं। मोनू इस वक्त जेल में है। वहीं, प्रदीप पारले पर 15 अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं। प्रदीप इस वक्त फरार चल रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी गैंगस्टर कौशल के गिरोह में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-31 ,एचएसवीपी और डीटीपी ने की। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पुलिस लगातार सरकारी जमीन पर बदमाशों द्वारा किए गए कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है। अधिकारी ने बताया कि अब तक पटौदी में करीब 25 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराई जा चुकी है। जिला नोडल अधिकारी आरएस बाट ने पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी समेत नौहटा चौक बाजार का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें