फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नकली पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग महिला से सोने के कड़े ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार युवकों ने पुलिस जांच का डर दिखाकर उतरवाए कड़े, कागज में नकली कड़े रखकर हुए फरार
विज्ञापन

- घर से महज 100 मीटर दूर हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की गतिविधि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-7 एक्सटेंशन में मंगलवार को चार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग महिला से सोने के दो कड़े ठग लिए। आरोपियों ने महिला को आगे पुलिस जांच चलने का डर दिखाया और कड़े उतारकर कागज में रखने को कहा। महिला ने घर पहुंचकर कागज खोला तो उसमें सोने के कड़ों की जगह नकली कड़े मिले। महिला के पति की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां कैद हुई हैं।
सेक्टर-7 एक्सटेंशन निवासी जगदीश चंद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा बजे उनकी पत्नी सरला कुमारी आर्य समाज मंदिर से घर लौट रही थीं। घर से करीब 100 मीटर पहले मोटरसाइकिल सवार दो युवक खड़े थे। महिला उनके पास से आगे निकली तो एक युवक ने आवाज देकर उन्हें वापस बुलाया। दूसरे युवक ने पुलिस की आईडी दिखाते हुए कहा कि आगे जांच चल रही है और महिला अपने कड़े उतार लें।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनका घर पास में ही है, लेकिन युवक उन्हें बातों में उलझाते रहे। इसी दौरान एक और युवक वहां पहुंच गया। तीनों ने महिला को घेरकर उनके हाथों से सोने के कड़े उतरवा लिए और उन्हें कागज में लपेट दिया। इसके बाद कागज महिला को वापस कर दिया गया।
दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर तुरंत वहां से निकल गए। तीसरा युवक कुछ दूर पैदल गया। इसी दौरान पीछे से एक अन्य मोटरसाइकिल आई और वह उस पर बैठकर चला गया। घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। कागज खोलने पर उसमें नकली कड़े मिले। जगदीश चंद तुरंत बाहर आए और आसपास आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रजाक खान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें