गुरुग्राम। समय पर वेतन न मिलने के कारण गोदरेज फ्रंटियर में सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। वे लगातार वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि सुनवाई नहीं हुई, तो लेबर कमिश्नर का दरवाजा खटखटाएंगे।
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि काफी समय से वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। समय पर वेतन न मिलने से दुकानदारों ने हमारा राशन भी बंद कर दिया है, जिससे अब घर में खाने की भी समस्या आ गई है। कई लोग किराए के घर में रहते हैं। उन्हें किराया तक देने में भी दिक्कत आ रही है। गोदरेज के प्रबंधक लोगों से समय पर मेंटेनेंस के पैसे जमा कराते हैं, लेकिन वेतन नहीं दे रहे हैं।