फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिंदूर खेला के साथ दी मां दुर्गा को भावभीनी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धुनुची लेकर ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर किया नृत्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना व हवन के बाद मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सिंदूर खेला की रस्म निभाई और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशियां बांटीं। वहीं, धुनुची लेकर ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
शहर के सबसे पुराने पूजा पंडाल गुड़गांव बंगाली एसोसिएशन की इस साल 45वीं दुर्गा पूजा थी। यह आयोजन सेक्टर-9 स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। यहां महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर विदाई दी। सेक्टर-15 के पार्ट-2 पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी पूजा पंडाल में बंगाली परिवारों ने मां दुर्गा की विदाई पूरे रीति रिवाज के साथ की। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर सिंदूर खेला। ढोल की थाप पर धुनुची लिए नाचीं और मां दुर्गा के जयकारे लगाए। इस पंडाल की 38वीं दुर्गा पूजा थी।
विज्ञापन

सेक्टर-4 के सामुदायिक भवन में कलिंगा कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन के दुर्गा पूजा पंडाल में हवन किया गया। डीएलएफ पूजा पंडाल का इस बार 35वां साल था। फेज-1 कम्यूनिटी सेंटर के पंडाल को 35 साल की थीम पर सजाया गया। मां दुर्गा की मिट्टी से बनी प्राचीन बंगाल की याद दिलाती मूर्ति यहां लगाई गई। साउथ सिटी-1 सहस्त्राब्दि दुर्गा पूजा पंडाल में सफेद थीम पर मां दुर्गा की मूर्ति बनाई गई। इस पंडाल में भी महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला।
विज्ञापन

कृत्रिम जलाशय बनाकर किया विसर्जन
ज्वाइंट कमेटी की ओर से सेक्टर-56 में कृत्रिम तालाब बनाकर शहर के अधिसंख्य दुर्गा पूजा पंडालों की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। क्रेन की मदद से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन इस तालाब में किया गया। बंगाली संगठन नदियों में विसर्जन की जगह अब पर्यावरण सुरक्षित तरीके से तालाब में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं। ज्वाइंट पूजा कमेटी के प्रमुख अतीन चट्टोपाध्याय ने बताया कि पिछले 11 साल से हम लोग इस जगह विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन के बाद पानी में नहीं घुलने लायक चीजें छानकर दोबारा मिट्टी भर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें