फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना को सिरे चढ़ाने में जुटा जीएमआरएल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से मंजूरी के बाद विश्व बैंक से जल्द ऋण मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। प्रदेश सरकार द्वारा परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दिए जाने के बाद अब विश्व बैंक से जल्द ऋण मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि अब दूसरे चरण के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक 14 मेट्रो स्टेशनों के सिविल वर्क के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। इसके लिए टेंडर संबंधी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मिट्टी परीक्षण और जीपीआर सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है।
जीएमआरएल अधिकारियों के अनुसार, कृष्णा चौक पर अंडरपास की जगह डबल डेकर कॉरिडोर बनाए जाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। कॉरिडोर निर्माण के लिए आवश्यक भूमि को लेकर किए गए सर्वे में सरकारी जमीन उपलब्ध मिली है, जिसके आधार पर दूसरे चरण के रूट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी कॉरिडोर के अलावा सेक्टर-5 से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक एक स्पर लाइन भी शामिल होगी। इस चरण में सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 और साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं।
बता दें कि सरकार ने कुल परियोजना लागत को 5,452.72 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10,266.54 करोड़ रुपये करने के संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस वृद्धि का मुख्य कारण 2019 और 2023 के बीच कीमतों में बढ़ोतरी, जीएसटी दरों में संशोधन, मिलेनियम सिटी सेंटर-साइबर सिटी कॉरिडोर के लिए स्वतंत्र नियोजन आवश्यकताएं, एक पूर्ण डिपो और अतिरिक्त रोलिंग स्टॉक की आवश्यकता, आरआरटीएस एलाइनमेंट में बदलाव और गुड़गांव रेलवे स्टेशन के लिए एक मेट्रो स्पर का प्रावधान है।
विज्ञापन



न्यू गुरुग्राम में स्टेशन के लिए पाइल टेस्टिंग शुरू
बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-101 तक एक स्पर लाइन भी प्रस्तावित है। इसके तहत सेक्टर-101 में स्टेशन निर्माण के लिए पाइल टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। योजना के अनुसार बसई से सेक्टर-9 तक अलग मेट्रो लाइन विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें