फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलियर गांव में सुधरेगी पेयजल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये से बिछाई जाएी नई पाइप लाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गर्मियों में पानी की कमी से जूझ रहे अलियर गांव के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मानेसर नगर निगम ने गांव में पेयजल की नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली इस परियोजना का उद्देश्य गांव के हर घर तक साफ और नियमित पानी पहुंचाना है। गांव के कई हिस्सों में पुरानी पाइप लाइन खराब हो चुकी थी, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। कई जगह पानी का दबाव कम रहने और पाइपलाइन लीकेज होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई पाइप लाइन बिछने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। गर्मियों में स्थिति और खराब हो जाती थी। कई बार लोगों को पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। कुछ इलाकों में नियमित पानी नहीं पहुंच पा रहा था, जबकि लीकेज के कारण काफी पानी बर्बाद भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अगर योजना समय पर पूरी हो गई तो गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और लोगों को साफ पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अलियर गांव में फिलहाल पानी की सप्लाई 7 बोरवेल के जरिए की जा रही है। गांव के लोगों को इन्हीं बोरवेल से पानी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन बढ़ती आबादी और गर्मी के मौसम में कई बार पानी की कमी की समस्या सामने आने लगती है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था से सभी इलाकों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता, जिससे लोगों को परेशानी होती है। नई पाइपलाइन बिछने के बाद पानी की सप्लाई बेहतर होने की उम्मीद है और गांव के लोगों को ज्यादा राहत मिल सकेगी।



गांव में पुरानी पाइप लाइन हटाकर नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे हर इलाके में पानी की सप्लाई बेहतर होगी और लोगों को साफ व पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा।
- कंवरपाल चौहान, वार्ड नंबर 7, नगर निगम मानेसर

गांव में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नई पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को बेहतर पानी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
-सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें