फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-बस डिपो के बाहर सड़क, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट संवारने में जुटा जीएमडीए

विज्ञापन
ई-बस डिपो के बाहर बन रहा फुटपाथ। अमर उजाला
विज्ञापन
डिपो के अंदर और बाहर भी साफ-सफाई और रखरखाव का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो के लोकार्पण से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने आसपास के क्षेत्र को संवारने का काम तेज कर दिया है। डिपो के बाहर सड़क, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं, मुख्य सड़क से डिपो को जोड़ने वाली सड़क से मिट्टी हटाकर सफाई कराई जा रही है। डिपो के अंदर और बाहर भी साफ-सफाई और रखरखाव का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

सुभाष चौक के पास स्थित गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बस डिपो में भी बागवानी के विकास और रखरखाव के कार्य कराए जाएंगे। इस पर 52.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत डिपो परिसर में हरियाली विकसित करने और पौधों के रखरखाव का काम होगा। ई-बस डिपो और इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ 27 नवंबर को किया जाना है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में इसका लोकार्पण होगा। जीएमडीए की ओर से सेक्टर-48 में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से 7.5 एकड़ में ई-बस डिपो बनाया गया है। इसमें एक साथ 100 इलेक्ट्रिक बसें खड़ी करने की क्षमता है। जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें