फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएमडीए मजबूत करेगा चंदू बुढ़ेरा की बिजली व्यवस्था, पानी की आपूर्ति होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र में बनाया जा रहा 66 केवी का सब स्टेशन, भविष्य की जरूरतों को भी करेगा पूरा
विज्ञापन

नंबर गेम- 17.33 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र में 66 केवी क्षमता का बिजली सब स्टेशन बनवा रहा है। करीब 17.33 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य संयंत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इस संयंत्र से न्यू गुरुग्राम और पुराने शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति की जाती है।
जीएमडीए शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र की क्षमता लगातार बढ़ा रहा है। वर्तमान में यहां 100-100 एमएलडी क्षमता के चार प्लांट संचालित हैं। पांचवां 100 एमएलडी का प्लांट बनकर तैयार हो चुका है और जल्द इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके अलावा छठे 100 एमएलडी प्लांट की भी स्थापना प्रस्तावित है। इसके बाद संयंत्र की कुल जल शोधन क्षमता बढ़कर 600 एमएलडी हो जाएगी। बढ़ती क्षमता के साथ बिजली की मांग भी बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए नया 66 केवी सब स्टेशन स्थापित कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नया सब स्टेशन भविष्य में सभी छह प्लांटों को पर्याप्त और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इससे बिजली फॉल्ट या लोड बढ़ने की स्थिति में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी कम होगी। चंदू से न्यू गुरुग्राम और कुछ पुराने शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। भविष्य में मानेसर नगर निगम को 15 एमएलडी पानी सप्लाई करने की भी योजना है। ऐसे में बिजली व्यवस्था बेहतर होने से पानी की सप्लाई बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन


11 केवी के सब स्टेशन से चल रहा काम
वर्तमान में चंदू बुढ़ेरा संयंत्र का संचालन 11 केवी सब स्टेशन के माध्यम से किया जा रहा है। इसी से चार प्लांट संचालित हो रहे हैं, जबकि हाल ही में बने पांचवें प्लांट के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और अन्य अस्थायी व्यवस्था की गई है। जीएमडीए का लक्ष्य अगले गर्मी के मौसम से पहले 66 केवी सब स्टेशन का निर्माण पूरा कर इसे चालू करना है। चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र तक एनसीआर चैनल के माध्यम से कच्चा पानी पहुंचता है। यहीं से पानी का शोधन कर कई क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

-
66 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। एजेंसी को तय समय में काम पूरा करने को कहा गया है। इसके चालू होने से संयंत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और भविष्य में प्लांट की क्षमता बढ़ने पर भी बिजली आपूर्ति पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। इससे शहर में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुचारु बनी रहेगी। -सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें