फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलएडीसी व्यवस्था खत्म करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) व्यवस्था के विरोध में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान अदालत का काम काफी प्रभावित हुआ। अधिवक्ताओं ने एलएडीसी व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सीके शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं का मानना है कि एलएडीसी व्यवस्था से वकालत पेशे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए सभी अधिवक्ता इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें