फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-1 से 57 तक जीएमडीए की सड़कों पर होंगे सुरक्षा चिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब्रा क्रॉसिंग, रिफ्लेक्टर टेप, लेन मार्किंग होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-1 से 57 तक रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की दिशा में काम कर रह है। इसके लिए अलग-अलग दो टेंडर जारी किया है। योजना के अनुसार इन सड़कों पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर में जैसे कैट आई, रिफ्लेक्टर टेप, साइनेज समेत अन्य का इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-1 से 23 में जीएमडीए की सड़कों पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने, संबंधित उपकरण लगाने और एजेंसी को रखरखाव करना होगा। इस कार्य पर करीब 4.53 करोड़ खर्च होंगे। इसी प्रकार सेक्टर-24 से 57 तक की सड़कों पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर के उपकरण लगाने और रखरखाव संबंधी कार्य होगा। इस पर 4.58 करोड़ खर्च होंगे। अधिकारी ने बताया कि अभी सड़क सुरक्षा संबंधी उपकरण या चिन्ह खराब होने पर ठीक कराने में देर होती है। बता दें कि शहर में सभी प्रमुख सड़कें जीएमडीए के पास हैं। ऐसे में इन सड़कों को ठीक कराने और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य जीएमडीए को कराना होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें