फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतिक्रमण पर जीएमडीए, एमसीजी और एचएसवीपी मिलकर चलाएंगे अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़कों, ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ से हटेंगे अवैध कब्जे, जीएमडीए ने बनाए 10 प्रवर्तन दल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए), नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) संयुक्त अभियान चलाएंगे। वीरवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का निर्णय लिया गया।
अभियान के तहत सड़कों, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसमें अवैध स्ट्रीट वेंडर, टिन शेड, पोर्टा केबिन, कियोस्क और टायर मरम्मत की दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जीएमडीए ने अधिकारियों को अतिक्रमण वाले क्षेत्रों की पहचान कर जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के लिए जीएमडीए ने 10 प्रवर्तन दल तैयार किए हैं। ये दल सेक्टर-1 से 115 तक नियमित निगरानी करेंगे और दोबारा अतिक्रमण होने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। प्रत्येक दल को जेसीबी, पिकअप वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी मशीनरी उपलब्ध कराई जाएगी। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सहयोग से चलेगा अभियान-
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अंशु सिंगला ने अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। प्रत्येक प्रवर्तन दल के साथ पीसीआर वाहन और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं चारों जोनों में सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के बाद खाली कराए गए स्थानों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें