फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएमडीए ने उपचारित जल नेटवर्क का किया विस्तार, अब आग बुझाने में होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-29 में शुरू हुआ ट्रीटेड वाटर हाइड्रेंट, पेयजल की होगी बचत
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पेयजल संरक्षण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सेक्टर-29 में उपचारित जल (ट्रीटेड वाटर) हाइड्रेंट (जल-नलिका) शुरू किया है। इसे उपचारित अपशिष्ट जल पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ा गया है। अब अग्निशमन विभाग आग बुझाने के लिए उपचारित जल का उपयोग कर सकेगा।
जीएमडीए के अनुसार, सेक्टर-29 में बिछाई गई उपचारित जल पाइपलाइन से पहले ही महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती (लेजर वैली) पार्क में बागवानी और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इसी नेटवर्क से अग्निशमन वाहनों को भी पानी मिलेगा, जिससे उपचारित जल के पुन: उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि प्राधिकरण सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों से प्राप्त उपचारित अपशिष्ट जल के अधिकतम उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन, सिंचाई, निर्माण और औद्योगिक कार्यों में उपचारित जल के इस्तेमाल से बड़ी मात्रा में पेयजल की बचत होगी और भूजल पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन

जीएमडीए वर्तमान में अपने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 243 एमएलडी अपशिष्ट जल का उपचार कर रहा है। इनमें से करीब 188 एमएलडी उपचारित जल का उपयोग बागवानी, सिंचाई, औद्योगिक कार्यों, निर्माण और अन्य नगर निगम संबंधी गतिविधियों में किया जा रहा है। उपचारित जल के उपयोग को बढ़ाने के लिए जीएमडीए ने सेक्टर-1 से सेक्टर-80 तक लगभग 86 किलोमीटर लंबा उपचारित जल पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया है। जबकि, 19 किलोमीटर नई पाइपलाइन का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा बेहरामपुर एसटीपी, सदर्न पेरिफेरल रोड, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, ताऊ देवीलाल जैव विविधता पार्क, यूनिटेक साइबर पार्क और अब सेक्टर-29 सहित विभिन्न स्थानों पर उपचारित जल हाइड्रेंट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि जीएमडीए उपचारित अपशिष्ट जल के शत-प्रतिशत उपयोग के लक्ष्य पर काम कर रहा है। इसके लिए उपचार क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ वितरण नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें