फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-बसों के नए रूट को लेकर जीएमसीबीएल तैयार कर रहा मैप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में ई-बसें चलाने के लिए नए रूटों का आकलन किया जा रहा है। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा की मांग के अनुसार किन रूटों पर पहले ई-बसों को चलाया जाए, इसको लेकर रूट मैप तैयार किए जा रहे हैं। जीएमसीबीएल के पास एक ई-बसें आ चुकी हैं। जल्द ही 24 ई-बसें भी जीएमसीबीएल को मिल जाएंगी। ऐसे में अगस्त माह के दौरान शहर के विभिन्न रूटों पर सिटी बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने शहर में 20 रूटों का सर्वे भी किया है। इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगती सोसाइटियों तक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की योजना है। वहीं, कई सोसाइटियों के लोगाें ने जीएमसीबीएल के अधिकारियों से सिटी बसों के चलाने की मांग की है। ई-बसें आने के बाद गुरुग्राम से दिल्ली के द्वारका व अन्य रूटों पर भी सिटी बसों का संचालन कराने की योजना है।
विज्ञापन


इन 20 रूटों पर किया था सर्वे
ई-बसों के संचालन को जीएमसीबीएल द्वारा 20 रूटों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें जिले के मुख्य मार्गों पर गुरुग्राम सेक्टर-2 से घाटा गांव/सेक्टर 56 तक, गुरुग्राम बस स्टैंड से एम्स बाढसा (बदली), सोहना बस स्टैंड से गुड़गांव रेलवे स्टेशन और मानेसर से गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक तय किए गए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम बस अड्डा से फर्रुखनगर, गुरुग्राम बस अड्डा से भोंडसी जेल, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 55/56 मेट्रो स्टेशन, इफको चौक मेट्रो स्टेशन से बादशाहपुर वाया सुभाष चौक, गुरु द्वोणाचार्य मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम बस अड्डा/महावीर चौक, गुरुग्राम बस अड्डा से मारुति कुज, मानेसर सेक्टर-7 से साइबर सिटी गुरुग्राम, गुड़गांव रेलवे स्टेशन से राजीव चौक, गुरुग्राम बस अड्डा से पालम विहार, सेक्टर-10 से बस स्टैंड वाया सेक्टर 4/7 चौक, सेक्टर-10 से बस स्टैंड वाया बसई चौक, पटौदी चौक, सेक्टर-104 से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्राे स्टेशन तक रूट का सर्वे किया गया है। इसके अलावा आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 से द्वारका मोड़ दिल्ली, द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन दिल्ली, गुरुग्राम बस अड्डा से करोलबाग और गुरुग्राम बस अड्डा से बल्लभगढ़ बस अड्डा रूट शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्जन
20 रूटों पर सर्वे किया जा चुका है। 25 ई-बसें आने के बाद कई रूटों पर सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। पहले फेज में किन रूटों पर सिटी बसें चलाई जाएंगी, इसको लेकर जल्द ही रूट मैप तैयार होगा। -रविंद्र कुमार, अतिरिक्त सीईओ, जीएमसीबीएल

प्रवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें