फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्राओं को कैंपस में ही मिलेगी आईटी स्किल ट्रेनिंग और यूपीएससी की कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अजय कुमार ने किया एमथ्रीएम फाउंडेशन के साथ किया एमओयू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़ी शुरुआत की गई है। अब छात्राओं को कॉलेज परिसर में ही आईटी स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग और यूपीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध होगी। यह सुविधा जिला उपायुक्त अजय कुमार की पहल पर कॉर्पोरेट समूहों के सहयोग से संभव हुई है।
लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कोमविवा टेक्नोलॉजी, सनशील फाउंडेशन और एमईपीएससी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कोमविवा के सहयोग से परिसर में 38 कंप्यूटर की लैब पहले ही विकसित की जा चुकी है। जनवरी 2026 से छात्राओं को आईटी कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग कॉर्पोरेट समूहों की मांग के अनुरूप होगी, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एमथ्रीएम फाउंडेशन के साथ भी एमओयू किया गया। इसके लिए कॉलेज परिसर में पांच कमरे तैयार किए गए हैं और जहां प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के सहयोग से अगले पांच साल तक छात्राओं को यूपीएससी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसकी निगरानी डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता वाली समिति हर तीन महीने में करेगी। डीसी अजय कुमार ने कहा कि यह पहल बेटियों को करियर में आगे बढ़ाने और समाज में सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें