संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
परिवार की मजबूरी या अन्य किसी वजह से पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर तय किए गए हैं। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने प्राथमिक विद्यालय 4-8 मरला में सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें मेरिट सूची के आधार पर चयनित शिक्षा स्वयंसेवकों को एसटीसी (स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर) आवंटित किए गए। इन सेंटरों में पढ़ाई छोड़ चुके 3914 बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। 110 शिक्षा स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें से 97 को एसटीसी प्रदान किए गए।
सभी चयनित स्वयंसेवकों को 3914 आउट ऑफ स्कूल बच्चों की स्कूलवार सूची भी सौंपी गई। वे बच्चों को एसटीसी में जोड़ेंगे और कदम पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षा देंगे। सभी स्वयंसेवकों को जल्द ही तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें बच्चों को उनकी आयु अनुसार स्कूलों में दाखिल कराने और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी व कौशल सिखाए जाएंगे।
कार्यक्रम में डीपीसी गुरुग्राम अंशु सिंगला, एपीसी दिनेश कुमार, एओ (एसएसए) मुकेश कुमार, बीईओ गुरुग्राम सुदेश राघव, ह्यूमन एनजीओ से करमवीर ठाकुर व अनुज तथा अनुभूति एनजीओ से प्रियंका मौजूद रही।