फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्राओं को मिलेगा फोर्टिफाइड दूध और प्रोटीन बार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नौवीं से 12वीं की छात्राओं को मिलेगा, अप्रैल से शुरू होगी योजना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा नौवीं से 12वीं की छात्राओं को बेहतर पोषण देने के लिए सरकार की मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। इस संंबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
योजना के तहत राजकीय स्कूलों की छात्राओं को 75 दिन फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड दूध और 75 दिन प्रोटीन मिल्क बार दी जाएगी। इसका उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाना है। इस योजना से जिले की करीब 20 हजार छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत छात्राओं को पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम और आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे, जिससे उनकी शारीरिक वृद्धि बेहतर होगी और खून की कमी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के दौरान उनकी ऊर्जा और एकाग्रता में भी सुधार होगा। शिक्षा विभाग ने वर्तमान सत्र 2025-26 की नामांकन संख्या के आधार पर स्कूलों से मांग तैयार करवाई हैै।
अधिकारियों से कहा गया है कि डिमांड को सत्यापित कर 16 मार्च तक विभाग की ई-मेल पर भेजना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय की डिमांड में बदलाव हो तो उसे एक्सेल शीट में स्पष्ट रूप से दर्शाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

छात्राओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना अप्रैल 2026 से शुरू की जा रही है। योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए स्कूलों से वर्तमान सत्र 2025-26 की नामांकन संख्या के आधार पर डिमांड मंगवाई गई है। विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयवार और कक्षावार डिमांड की जांच कर उसे 16 मार्च तक विभाग को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ समय पर छात्राओं तक पहुंचाया जा सके। - इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें