फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएसटी डेवलपर्स के निदेशकों को भगोड़ो घोषित करने की प्रक्रिया अदालत ने की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के चेक बाउंस के मामले में अदालत ने दिया आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करोड़ों रुपये के चेक बाउंस के मामले में जिला अदालत ने बीएसटी डेवलपर्स के दो निदेशकों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत ने पहले कई बार योगेंद्र तंवर और उमेश सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किए थे लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

कादीपुर निवासी हीरा सिंह ने अदालत में दायर की याचिका में बताया उनकी और भाइयों की 45 कनाल जमीन गोपालपुर गांव में थी। उनका कंपनी के साथ 56.37 करोड़ रुपये में बेचने का करार हुआ था। कंपनी ने उनको 16.92 करोड़ रुपये के चेक जारी किए थे। जब उन्होंने बैंक में चेक जमा किए तो वह चेक कंपनी ने रोक दिए, जिससे चारों चेक बाउंस हो गए। अदालत ने अब निदेशकों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू करते हुए अगली सुनवाई की तारीख चार जुलाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें