फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती लापता मामला: 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, पंचायत में पहुंचकर एएसपी ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र में 31 जुलाई से लापता छात्रा का सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसको लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है और लगातार पंचायतें की जा रही हैं। बुधवार को एडिशनल एसपी आयुष कुमार स्वयं पंचायत में पहुंचे और समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




एएसपी आयुष कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश में कई टीमें जुटी हैं। साइबर थाना की मदद ली जा रही है, सैकड़ों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा चुकी हैं और कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में टीमें रवाना की हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। बुधवार को आयोजित पंचायत में ओमकरण प्रजापति, सोहनलाल प्रजापति, सोनू प्रजापति, उत्तम कुमार, राजकुमार गर्ग, नंदलाल प्रजापति, कैलाश मास्टर, महेश एडवोकेट सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें