फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सेक्टर-40 में युवती ने फंदा लगाकर दी जान, गोरखपुर की थी मूल निवासी

Thu, 11 Aug 2022 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली शिखा शहर की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। वह सेक्टर-40 इलाके में किराये पर रही थीं। उनके साथ भाई ऋतिक और एक अन्य युवक दीपक भी रह रहा था। फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
युवती ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-40 इलाके में किराये पर रह रही 26 वर्षीय युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह एक निजी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करती थी। युवती के साथ उसका भाई व एक अन्य युवक रह रहे थे लेकिन मंगलवार को दोनों ही अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली शिखा शहर की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। वह सेक्टर-40 इलाके में किराये पर रही थीं। उनके साथ भाई ऋतिक और एक अन्य युवक दीपक भी रह रहा था। ये दोनों भी निजी कंपनियों में काम करते हैं। ऋतिक मंगलवार को अपनी कंपनी के काम से बंगलूरू गए हुए थे जबकि दीपक भी ड्यूटी पर गए हुए थे।

दीपक ने बताया कि ड्यूटी पर जाने के बाद उन्होंने शिखा को कई बार फोन लगाया लेकिन जवाब नहीं मिला। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और वह सीधे कमरे पर पहुंचे। उन्होंने कई बार आवाज लगाई लेकिन शिखा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो शिखा फंदे से लटक रही थी। इसके बाद दीपक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शिखा के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शिखा ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिजनों से बातचीत के बाद ही ज्यादा कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें