फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिकअप की टक्कर से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में 23 फरवरी की देर शाम अपने भाई के साथ पैदल जा रही युवती को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान बेतिया (बिहार) के भैसही गांव निवासी नम्रता कुमारी (24) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ खोह गांव में किराये पर रहती थी और आईएमटी मानेसर सेक्टर-4 स्थित निजी कंपनी में काम करती थी। 23 फरवरी की शाम करीब 7 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने भाई सुमित कुमार के साथ पैदल ही कमरे की ओर जा रही थी। जब वे होंडा कैट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने नम्रता कुमारी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से नम्रता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक अपनी गाड़ी को माैके पर छोड़कर भाग गया। घायल नम्रता कुमारी को उसके भाई सुमित व बहन सोनम ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 24 फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पिकअप के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें