- पांच हजार की शाॅपिंग करने पर गिफ्ट आइटम देने की पेशकश की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम पश्चिम थाना क्षेत्र में जालसाजों ने एक युवती को शॉपिंग करने पर गिफ्ट आइटम देने का झांसा देकर सात बार में भुगतान कराकर 1.69 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-71 निवासी नेहा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 22 अगस्त 2024 की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली लड़की ने स्वयं को इंडस वैली कंपनी की कस्टमर केयर से बताया। उसने पांच हजार रुपये की शॉपिंग करने पर गिफ्ट आइटम देने का ऑफर दिया। उसका एक कोड देकर यूपीआई पर भुगतान कराया। इसी तरह एक और भु्गतान कराया और कहा कि कूपन कोड गलत है और फिर सारा पैसा रिफंड हो जाएगा। इस तरह सात बार में उसके खाते से कुल 1.69 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।