फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने कंपनी के अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने अधिकारी पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसके बाद विरोध करने पर उसकी एक वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि करीब 15 साल तक दुष्कर्म करता रहा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर- 9 ए थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस बताया कि वह सेक्टर-5 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में साल 2006 से नौकरी कर रही है। इस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उमा शंकर भारद्वाज ने उन्हें नौकरी लगने के बाद से उन्हें अपने घर बुलाना शुरू कर दिया । आरोप है कि कुछ दिन तो सब सही चला, लेकिन बाद में उसका यौन शोषण किया जाने लगा । आरोप है कि एक दिन उमा शंकर ने उसे पार्टी के दौरान पान खिला दिया । इस पान में नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा।
इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसका पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया । इसके साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाए जाने की बात कह कर उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें