फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीआईए प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित राव ने शहर के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित सड़कों की सफाई की मांग उठाई। उन्होंने इसके लिए रोडसाइड क्लीनिंग और मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग शुरू करने का सुझाव दिया। निवर्तमान अध्यक्ष जेएन मंगला ने आईडीसी क्षेत्र में सड़क निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

महासचिव संजीव बंसल ने आईडीसी क्षेत्र की खाली जगहों पर उचित पार्किंग व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। उन्होंने बसई औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में पानी और सीवर के बिल वास्तविक खपत से अधिक आने की शिकायत रखी। प्रतिनिधिमंडल ने इन बिलों की समीक्षा कर विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मुलाकात के दौरान बीके मेठी, मुकुल गुप्ता और सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें