फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईआईटी दिल्ली ने मनाया जय भीम सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के उपलक्ष्य में जय भीम सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताहभर चले कार्यक्रम में समानता, गरिमा और सामाजिक समावेशन जैसे विषयों पर संवाद, रचनात्मक गतिविधियां और भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई। जिसमें 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। साथ ही केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी में 300 से अधिक स्कूली बच्चों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और विचारों को जाना। इस दौरान जय भीम फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया। जिसमें सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को समाज के लिए मार्गदर्शक बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें