नगर निगम दो दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाएगा विशेष कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम शनिवार और रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स डेटा में सुधार करने जा रहा है। इन कैंप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
शेड्यूल के अनुसार शनिवार 8 जुलाई को मेघदूत अपार्टमेंट सेक्टर-10ए, तक्षशिला हाइट्स सोसाइटी सेक्टर-37, एंबरेल्ड बे सोसाइटी सेक्टर-104, शीतला ग्लोबल स्कूल सेक्टर-7, रहेजा अथर्वा सोसाइटी सेक्टर-109, पारस ड्यूज सेक्टर-106, पीवीआरए कार्यालय पालम विहार, ई-2071 पालम विहार, आरडब्ल्यूए कार्यालय साउथ सिटी-1, आरडब्ल्यूए कार्यालय वैलीव्यू एस्टेट ग्वाल पहाड़ी, निवर्तमान पार्षद कार्यालय 241 सेक्टर-55, मालिबु टाऊन, उप्पल साउथएंड सेक्टर-49 तथा रेल विहार सेक्टर-47 में प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार रविवार 9 जुलाई को मकान नंबर 426 सेक्टर-10, अपेक्स होम्स-2 सेक्टर-37सी, मकान नंबर-843/23 हीरानगर, निवर्तमान निगम पार्षद कार्यालय फिरोज गांधी कॉलोनी, सामुदायिक केन्द्र रेल विहार सेक्टर-15 पार्ट-2, विंडचैंट्स सोसाइटी सेक्टर-112, दा क्लब इंटरनेशनल सिटी सेक्टर-109, निवर्तमान डिप्टी मेयर कार्यालय डीएलएफ फेज-4, निवर्तमान पार्षद कार्यालय सुशांत लोक-1, हिबिसकस अपार्टमेंट सेक्टर-50, मालिबु टाउन तथा यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 सेक्टर-47 में विशेष कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स डेटा में सुधार का कार्य किया जाएगा।