फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जियो टैगिंग से सुधरेगी शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम, एचएसवीपी और जीएमडीए की लाइटें आएंगी एक प्लेटफॉर्म पर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में स्ट्रीट लाइट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जियो टैगिंग चल रही है। इसके तहत कॉलोनियों और सेक्टरों में लगी स्ट्रीट लाइटों को डिजिटल रूप से मैप किया जाएगा। इससे खराबी का तुरंत पता लगाकर त्वरित मरम्मत संभव हो सकेगी।
शहर में नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा स्ट्रीट लाइटों का प्रबंधन किया जाता है। नगर निगम सेक्टर-1 से 57 तक, एचएसवीपीसेक्टर-58 से 69 और 81 से 115 तक, जबकि जीएमडीए सेक्टर-68 से 80 तक लाइटों की देखरेख करता है।
विज्ञापन

अक्सर सेक्टरों और कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट खराब रहने की शिकायतें मिलती हैं और समय पर समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में अब सभी शिकायतों को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है, जहां से उन्हें संबंधित विभाग तक तुरंत भेजा जाएगा। इसमें नगर निगम के साथ जीएमडीए की लाइटों की जियो टैगिंग की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि निगम क्षेत्र में यह कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इससे निगम को लाइटों के बारे में पूरी जानकारी रहेगी और ठीक कराने में आसानी होगी। निगम अपनी स्ट्रीट लाइटों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें