संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के वजीराबाद गांव की विश्व रिकार्डधारी सगी बहनों गीता यादव व रितु यादव ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। 15 से 17 मार्च तक तमिलनाडु के सेलम में इंडिया ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई चैंपियन ऑफ चैंपियंस सीरिज में शानदार प्रदर्शन किया है।
रितु यादव ने पेयर कैटेगरी में स्वर्ण पदक और गीता यादव ने फ्री-स्टाइल व्यक्तिगत श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि प्रिया यादव चोटिल होने के कारण चैंपियन ऑफ चैंपियंस सीरिज में प्रतिभाग नहीं कर सकी। खिलाड़ियों के पिता जितेंद्र यादव ने बताया कि जनवरी-2024 में राजस्थान के झुंझुनू स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी में खेली गई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023-24 में रजत पदक जीता था।