जिलाध्यक्ष कमल यादव ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुगाम। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेजी कर दी हैं। जिला संगठन के सभी 6 मोर्चों और 15 मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष कमल यादव ने बताया कि दिनेश शर्मा को युवा मोर्चा, जगतार सिंह को किसान मोर्चा, सुंदरी खत्री को ओबीसी मोर्चा, गगन गोयल को एससी मोर्चा, हर्षवर्धन मित्तल को अल्पसंख्यक तथा जयंती चौधरी को महिला मोर्चा की प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, गुरुग्राम विधानसभा में अरुण बंसल को सरस्वती मंडल, कृष्ण स्वामी को शीतला मंडल, महेश वशिष्ठ को दयानंद मंडल और सीमा पाहुजा को अर्जुन मंडल प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह बादशाहपुर विधानसभा के खेड़की दौला मंडल का पवन जांघू, बादशाहपुर मंडल का संदीप राघव, फर्रुखनगर मंडल का अजीत यादव, नवीन मंडल का अर्जुन शर्मा और डूंडाहेड़ा मंडल का पीसी सैनी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोहना विधानसभा के तावडू मंडल का प्रभारी प्रदीप सैनी, सोहना मंडल का प्रभारी सुरेंद्र गहलोत, भोंडसी मंडल का प्रभारी विपिन यादव को बनाया है। पटौदी विधानसभा के पटौदी मंडल का प्रभारी राजबीर यादव मानेस, मानेसर मंडल का प्रभारी मेहरचंद गांधी और हेलीमंडी मंडल का प्रभारी हंसराज सैनी बिल्लू को बनाया गया है।