फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी नेशनल स्पोट्र्स में गौरिका सांगवान ने आर्चरी में कांस्य पदक जीतकर किया जिला का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पानीपत में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2019 में अंडर-19 गर्ल्स में पहले ही दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन शुरुआत की। तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की 11वीं की छात्रा गौरिका सांगवान ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। खेल प्रशिक्षका मालती ने बताया कि बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में सबसे पहले तीरंदाजी का मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में गौरिका सांगवान ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2019 में पहले चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल में डीएवी संस्था की तरफ से भाग लेंगे। स्कूल की प्राचार्या अपर्णा ने गौरिका को बधाई दी है।
उन्होंने बताया कि गौरिका सांगवान ने पहले फरीदाबाद में डीएवी जोनल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था और उसका डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए दिल्ली-एनसीआर की टीम में चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें