फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ नगर परिषद ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपरिषद की छापामार टीम ने बुधवार को परिषद में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 30 रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों के खिलाफ चालान करते हुए 200-500 रुपये तक का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

अभियान एनजीटी मामलों की देखरेख कर रहे यांत्रिक अभियंता नरेश कुमार व यांत्रिक अभियंता राजपाल सिंह की अगुवाई में चलाया गया, जिसमें अपर अभियंता ओमप्रकाश, निरीक्षक दुर्गा देवी, विनोद यादव व राजू डागर ने सहयोग किया।
सबसे पहले टीम ने पॉलिथीन बेचने वाले थोक विक्रेताओं के गोदामों, दुकानों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन एक भी विक्रेता टीम की पकड़ में नही आया। इसके बाद तब टीम ने दुकान संचालकों व रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान 30 रेहड़ी संचालक व दुकानदार परिषद टीम की पकड़ में आए। इस दौरान कई दुकानों से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन भी बरामद की गई, जिसे जब्त कर दिया।
इस बारे में सोहना जोन की एसडीएम चिनार चहल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन खरीदने, बेचने व प्रयोग करने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है, बावजूद इसके मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ व्यापारी खरीद और बेचने का काम कर रहे हैं। ऐसे व्यापारियों की पहचान कर उनके गोदामों, संभावित ठिकानों, दुकानों, घरों पर समय-समय पर औचक छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें