फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर निगम क्षेत्र में हर घर से उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिली मंजूरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में मानेसर नगर निगम को करीब 65 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठाने के काम को मंजूरी मिल गई है। कूड़े की समस्या का अगले पांच साल तक स्थायी समाधान होगा। जल्द ही एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। एजेंसी घरों से कूड़ा उठाकर तय स्थान पर डालेगी।
मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में मानेसर की मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव और आयुक्त आयुष सिन्हा भी मौजूद रहे। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जुलाई 2023 से घरों से कूड़ा उठाने का काम बंद था। नगर निगम अस्थायी तौर पर घरों से कूड़ा उठाने का काम कर रहा था जिस कारण निगम क्षेत्र में कूड़े की समस्या बनी हुई थी। आयुक्त आयुष सिन्हा ने प्राथमिकता देते हुए डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जिसके फलस्वरूप मंगलवार को इस काम को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन निजेश कुमार ने बताया कि एजेंसी अगले पांच साल तक मानेसर निगम क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठाने का काम करेगी। संकरी गलियों में जाने के लिए एजेंसी 37 ई-रिक्शा (चालक सहित), 133 टीपर (चालक और सहायक सहित), 8 ट्रैक्टर-ट्राॅली (चालक और सहायक सहित) और 4 जेसीबी (चालक और सहायक सहित) काम करेंगी। निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बेहतर निगरानी करने के लिए एचकेआरएन के माध्यम से 32 सहायक सफाई निरीक्षक की मांग भी मुख्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें