फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच लाख का इनामी गैंगस्टर मैनपाल कंबोडिया में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2018 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद भाग गया था कंबोडिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पांच लाख के इनामी बदमाश मैनपाल बादली को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कंबोडिया से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार किया है। उम्रकैद की सजा काट रहा मैनपाल वर्ष 2018 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर कंबोडिया भाग गया और वहां पर बिजनेस करने लगा। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित संगीन अपराधों के 22 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मैनपाल ढिल्ला उर्फ मैनपाल बादली उर्फ सोनू कुमार मूलरूप से झज्जर जिले के बादली गांव का निवासी है। मैनपाल ने गुरुग्राम की भोंडसी जेल में रहते हुए वर्ष 2010 में एक कैदी की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह भगोड़ा घोषित है। मैनपाल को हत्या के तीन अन्य मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। एसटीएफ के आईजी सतीश बालन ने बताया कि कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि बादली ने सोनू कुमार के नाम से पासपोर्ट बनवाया और कोलकाता एयरपोर्ट से बैंकॉक होते हुए कंबोडिया चला गया। फिर एसटीएफ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से संपर्क किया। कंबोडिया सरकार ने उसे डिटेन कर लिया और डेढ़ माह तक पेन्ह में कस्टडी में रखा और अब उसे डिपोर्ट कर भारत भेजा। फिर एसटीएफ से आईपीएस अधिकारी वसीम अकरम के नेतृत्व में डीएसपी मदन सिंह और उपनिरीक्षक संदीप कुमार को कंबोडिया भेजा गया था। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एफटीएफ ने मैनपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि आखिर वह किस रूट से कंबोडिया गया था और किस-किस व्यक्ति ने उसके फर्जी दस्तावेज बनवाने व विदेश भागने में मदद की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें