फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गैंगस्टर कौशल के अवैध मकान को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहरपुर रूपा में 150 गज के मकान पर की कार्रवाई, संगठित अपराध के लिए उपयोग का आरोप
विज्ञापन

नंबर गेम-70 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाहरपुर रूपा स्थित अवैध दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। पुलिस का मानना है कि 150 वर्ग गज में बना यह मकान अपराध से अर्जित आय से बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया जाता था। कौशल चौधरी पर हत्या, लूट और रंगदारी सहित 70 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई दोपहर ढाई बजे शुरू हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने इस अवैध निर्माण की पहचान की थी। भारी मशीनरी की सहायता से मकान को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। कौशल चौधरी को अगस्त 2019 में दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। उस पर हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत गुरुग्राम में 70 से अधिक अभियोग अंकित हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अवैध रूप से मकान बनाकर उससे किराया भी वसूला। यह किराया भी संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार में इस्तेमाल होता था। अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम ने संबंधित विभागों के समन्वय से यह कार्रवाई की। पुलिस की कड़ी निगरानी में पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।
विज्ञापन


दुबई से किया गया था प्रत्यर्पित
कौशल चौधरी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम का निवासी है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों के 70 से अधिक मामले दर्ज हैं। अगस्त 2019 में उसे दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। पुलिस के अनुसार, उसने अपराध से अर्जित आय का उपयोग करके यह अवैध मकान बनाया था। इस मकान का इस्तेमाल संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया जाता था। आरोपी अवैध रूप से मकान से किराया भी वसूलता था।
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए भी संकल्पित है। ऐसे अभियानों को और अधिक तीव्रता के साथ चलाया जाएगा। हमारा उद्देश्य गुरुग्राम को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना है। -नवीन कुमार, क्राइम, एसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें